Jalandhar: इस इलाके में सास ने दामाद को पीटा, हुआ हंगामा, चली ईटें, देखें Live

जालंधर, ENS: बस्ती 9 में स्थित दिनेश नगर में विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां सास ने अपने दामाद की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हो गया। वहीं व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर का कोई काम नहीं करती। पीड़ित ने कहा कि बच्चों को वही पाल रहा है। इस दौरान वह पत्नी ने बात करने के लिए आया जहां उस पर सास ने हमला कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि हंगामे के दौरान ईंटे बरसाई गई और सामान बिखेर दिया गया। वहीं मौके पर मौजूद महिला ने बताया कि लड़की मां हॉकी लेकर उसे मारने के लिए आई थी।
जहां अन्य लोगों ने मिलकर उसे काबू कर लिया और हॉकी उससे छीन ली। वहीं पीड़ित दामाद का आरोप है कि शादी होने के बावजूद पत्नी ना खाना बनाकर देती है और ना ही कोई काम करती है। आरोप है कि आज उसकी सास ने भी लड़की को समझाने की बजाए उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव हो गया। आरोप है कि दामाद ने एक लाख रुपए ससुर को उधार में दिए थे, जिसके बाद से पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। आरोप है कि अभी तक ससुर ने पैसे वापिस नहीं किए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *