Jalandhar News: CASO Operation तहत 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, कई नशीले पदार्थ बरामद

जालंधरः नशा तस्करी व आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत राय के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कासो ऑप्रेशन चलाया गया।

जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत रात्रि 8 बजे तक विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविन्द्र सिंह विर्क के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के कई नशा प्रभावित क्षेत्रों को कवर किया गया। यह अभियान एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 8 एफआईआर दर्ज की गईं और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 50,500 मिलीलीटर अवैध शराब, 335 नशीली गोलियां, सिल्वर पेपर, लाइटर, एक मोटरसाइकिल और एक भगोड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया गया। यह CASO अभियान नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने और नशीली दवाओं से मुक्त समाज की स्थापना की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित हुआ है। जालंधर ग्रामीण पुलिस भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाती रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *