Jalandhar : व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, देखें वीडियो

जालंधर,ENS : जिले में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नवल किशोर उपाध्याय(55) निवासी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है, जो जालंधर की धीर कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहता था।मृतक पंडित परिवार से था, उसकी बेटी की शादी दूसरी जाति के व्यक्ति से हुई थी। जिससे वह काफी परेशान था। यह घटना जालंधर पठानकोट स्थित पंजाबी बाग की धीर कॉलोनी में देर रात हुई।

मृतक के बेटे अभिषेक ने बताया कि वह और उसकी मां कल शाम को दिल्ली गए थे। वहां से उनकी बिहार के लिए ट्रेन थी, जिसके बाद रात में बात करने की कोशिश की तो उनके पिता ने फोन नहीं उठाया। पीड़ित परिवार ने तुरंत पड़ोसी को घर भेजा। वहां देखा गया कि नवल किशोर अपने घर में फंदे से लटके हुए थे। अभिषेक ने बताया कि उसकी छोटी बहन ने 3 महीने पहले अपनी मर्जी से बलविंदर सिंह से शादी की थी। जो उनके पड़ोस में रहता था।

बलविंदर उनकी जाति से नहीं है। उसका परिवार इस बात से नाखुश था और लड़की से कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता था। अभिषेक ने बताया कि बलविंदर सिंह और उसके पिता सुरिंदर पाल की नजर उसकी संपत्ति पर थी। इसे लेकर वह उसके पिता को परेशान करते थे। अभिषेक ने बताया कि उनके पिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है। थाना मकसूदा के एसएचओ बिक्रम सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ बिक्रम सिंह ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *