Jalandhar: निगम की सख्ती- Ajit Nagar रोड पर बन रही अवैध कालोनी का काम रोका

नक्शा पास नहीं हुआ तो चलेगी डिच, पढ़े पूरी खबर

जालंधर, ENS: नगर निगम जालन्धर के बिल्डिंग विभाग में बीते दिनों हुए तबादले का असर अब रविवार को भी देखने को मिल रहा है। एटीपी सुखदेव वशिष्ट छुट्टी वाले दिन भी निगम के खजाने को लुटने से बजाने के लिए फील्ड में काम कर रहे हैं और कई अवैध कालोनियों तथा बिल्डिंगों पर डिच चलाने के लिए कानूनी कारवाई तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में आज एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने दमोरिया पुल के साथ अजीत नगर रोड पर स्थित रोशन सिंह के ईंट भट्ठे के सामने कट रही करीब डेढ़ एकड़ कालोनी का काम बंद करवा दिया और बाहर तैयार करवाई जा रही दो दुकानों के मालिकों को दुकानों के पास करवाए नक्शे पेश करने के लिए कहा गया है।

जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ट ने कहा कि उन्हे शिकायत मिली थी कि अजीत नगर रोड पर अवैध कालोनी काटी जा रही है और दुकाने बनाई जा रही है जिसकी जांच करने के लिए आज मौका चैक किया गया। मौके पर काम बंद करवा दिया गया है और दस्तावेज पेश करने के लिए कहा गया है अगर दुकानों के मालिक कोई नक्शा पेश नहीं कर पाए तो इसकी रिपोर्ट निगम कमिशनर को भेजी जाएगी और आदेश मिलने के बाद इन दुकानों को डिमोलिश कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *