Actress Jasmine Bhasin को दिखना हुआ बंद ! दर्द से घंटों तक रही तड़पती

मुबंईः टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जैस्मिन को अचानक से दिखाई देना बंद हो गया है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस के आंखों की अचानक से रोशनी चली गई है। एक्ट्रेस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वो एक इवेंट में आंखों में लेंस पहनकर गई थी। लेंस पहनने के बाद जैस्मिन की आंखो में जलन होने लगी थी। लेंस पहनने के बाद परेशानी इतनी बढ़ गई की दर्द से जैस्मिन को दिक्कत होने लगी थी। जैस्मिन के डॉक्टर के पास जाने के बाद पता चला कि उनकी आंखों की कार्निया डैमेज हो गई है।

डॉक्टर ने एक्टेस को 4-5 दिनों में ठीक होने का समय बताया है। जैस्मिन भसीन ने ईटाइम्स को इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वो 17 जुलाई को एक इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली गई थीं। इस इवेंट के लिए जैस्मिन ने अपनी आंखों में लेंस लगाया था, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कत हुई। पहले उनकी आंखों में जलन हुई, उसके बाद वे दर्द से तड़पने लगीं और थोड़ी देर बाद उन्हें दिखाई देना बंद हो गया।

जैस्मिन भसीन ने बताया कि इतना दर्द होने के बाद भी उन्होंने चश्मा पहनाकर अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया। जब उनसे दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ, तब उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए तो पता चला कि देर तक लेंस पहनने की वजह से उनकी आंखों की कॉर्निया डैमेज हुई है। इसके बाद वो मुंबई आईं और अपना इलाज कराया। फिलहाल उनकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई है और अभी भी उन्हें दर्द में आराम नहीं मिल पाया है। जैस्मिन की तस्वीर सामने आते फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। सभी उनके जल्दी ठीक होने की विश कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *