Jalandhar: दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में तेजधार हथियार के बल पर हुई लूट, देखें Live

जालंधर, ENS: कंपनी बाग चौंक के पास तेजधार हथियार के बल पर दिन दहाड़े Imperial Medical Hall में लूट का मामला सामने आया है। जहां 2 लुटेरे दात के बल पर दुकानदार से नगदी लूटकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेश ने बताया दो युवक दुकान पर आए थे। इस दौरान बाहर पर एक किरपाण हाथ में लेकर खड़ा था। पीड़ित ने कहा कि लुटेरे दुकान से 45 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए है।

बताया जा रहा है कि लुटेरे स्पलेंडर बाइक पर आए थे। उस दौरान दुकान में ग्राहक ज्यादा नहीं थे। पीड़ित नरेश के अनुसार एक व्यक्ति ने उसे कहा कि उसके पास पिस्तौल मौजूद है, उसे पिस्तौल चलाने पर वह मजबूर ना करे। इस दौरान हाथ में तेजधार हथियार लिए दूसरे व्यक्ति ने तिजौरी से नगदी निकाल ली। हैरानी वाली बात यह है कि सबसे व्यस्त बाजार में दिन दहाड़े लूट की वारदात होना पुलिस प्रशासन की कार्रगुजारी पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *