Jalandhar News: नशीली गोलियों के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

नूरमहलः थाना नूरमहल की पुलिस ने एक आरोपी को 86 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते सब-इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल ने बताया कि एएसआई बोध राज पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान वह नूरमहल से भलोवाल की ओर जा रहे थे। कंदोला कलां के पास एक युवक को आते देखा जो पुलिस को देखकर घबरा गया और कैपरी की जेब से में एक लिफाफा नीचे फेंककर भागने लगता है। पुलिस टीम ने पीछा करके युवक को काबू किया और उक्त लिफाफे की जांच की तो उसमें 86 नशीली गोलियां बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरमेश लाल के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी पर केस दर्ज करके पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जिसमें कई खुलासे हो सकते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *