Punjab: नगर निगम की लापरवाही आई सामने, देखें दिल दहलाने वाली वीडियो

Written by

in

मोहाली: जिले के नया गांव में नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। इलाके में बंद हुई निकासी को खोलने के लिए पिछले 4 दिनों से 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। वहीं इस गड्ढे की चपेट में स्कूटर सवार महिला और साइकिल सवार छात्र आ गए। घटना की दिल दहलाने वाली सीसीटीवी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कैसे पानी के भरे गड्ढे में एक्टिवा सवार महिला और साईकिल सवार छात्र गिर गए। स्थानीय निवासियों ने काफी मशक्कत से दोनों को बाहर निकाला। लोगों का आरोप है कि पूरे नयागांव कस्बे में कई जगह ऐसे गड्ढे आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वह जगह भी नगर परिषद से चंद कदम की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि छात्र जब स्कूल जा रहा था तो गड्ढा पानी भरा होने के कारण उसे पता नहीं चल पाया। जिसके चलते वह साइकिल समेत गड्ढे में गिर गया। राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। वहीं उसकी हालत देखकर उसकी मां बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह अपने बेटे के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंची। वहीं दूसरे मामले में एक महिला अपनी एक्टिवा पर काम पर जा रही थी। पानी भरा होने के कारण वह भी गड्ढ़ा नहीं देख सकी। एक्टिवा के साथ वह भी गड्ढे में गिर गई। राहगीरों ने बताया कि यह गड्ढा करीब 10 फीट गहरा है। अगर लोग वहां नहीं होते तो वह पानी में डूब सकती थी और उसकी जान को भी खतरा पहुंच सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *