Punjab: नदी से मिला युवक का शव, फैली सनसनी, देखें वीडियो

Written by

in

मोहालीः मोहाली के अधीन पड़ते नवां गांव से होकर गुजरने वाली पटियाला की राव नदी से एक सफेर रंग की कार बरामद हुई है। पास में ही एक युवक का शव भी मिला है जो पुरी तरह से गल चुका है। पता चला है कि युवक राजस्थान का रहने वाला है और उसने मोहाली से किराए पर गाड़ी ली थी। बताया जा रहा है कि युवक के साथ एक लड़की भी थी।

जिसका अभी तक कुछ नहीं पता चला है। लड़के का शव मिलने के बाद लड़की की तलाश की जा रही है। फिलहाल इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है कि लड़की कौन थी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पिछले दो-तीन साल की बात करें तो इसी तरह से कई वाहन नदी में बह जाने से कई लोगों की जान जा चुकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *