EntertainmentTV के मशहूर Actor का हुआ एक्सीडेंट, तस्वीर देखते ही घबरा गए...

TV के मशहूर Actor का हुआ एक्सीडेंट, तस्वीर देखते ही घबरा गए फैंस

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: टीवी के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट होने का मामला सामने आया है। दरअसल, एक्टर गोवा में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए गए थे, जहां उनका गंभीर एक्सीडेंट हो गया है। अपने साथ हुए हादसे की जानकारी एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके पैरों पर गंभीर चोट दिखाई दे रही है। बता दें कि ‘नागिन’ फेम एक्टर अपनी पत्नी नेहा और बेटे अयान के साथ गोवा में थे। इस दौरान उन्हें हादसे का शिकार होना पड़ा है। हालांकि एक्सीडेंट के बाद भी अर्जुन ने अपने काम को जारी रखा और लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड की शूटिंग को कंपलीट किया।

उधर, सोशल मीडिया पर जैसे ही अर्जुन बिजलानी के फैंस को उनके एक्सीडेंट की खबर मिली तो वो परेशान हो उठे। फैंस एक्टर की जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उनके पैरों में लगे चोट के निशान साफ देखे जा सकते हैं। उन्हें चोटिल देखकर फैंस भी घबरा गए और उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांगने लगे। बता दें कि तस्वीर में एक्टर के पैरों पर खरोंच के निशान हैं, जबकि पूरे हिस्से में खून जमा हुआ है। यह देखकर लग रहा है कि एक्टर को चोट गिरने की वजह से आई है। हालांकि अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट कैसे हुआ इससे संबंधित ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

उधर, पैरों में चोट लगने के बावजूद अर्जुन बिजलानी ने अपने काम से समझौता नहीं किया। वो गोवा से मुंबई लौटे और यहां आकर उन्होंने टीवी शो लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड की शूटिंग को पूरा किया। सेट से अर्जुन ने कुछ वीडियो भी पोस्ट किए हैं, जिसमें वो हॉरर लुक में दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि शो की थीम हॉरर थी जिसमें अर्जुन बिजलानी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वीडियो में एक्टर ने बताया कि उन्हें पैर में चोट आई है लेकिन वो अच्छे मूड में थे और उन्होंने अपना वर्क कमिटमेंट पूरा किया। बता दें कि इस बार टीवी शो लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड में हॉरर थीम के बीच श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ को प्रमोट करने के लिए पहुंचेंगी। इसलिए निया शर्मा भी नीली लिपस्टिक लगाकर अली गोनी के साथ शो में पहुंची हैं। इसके अलावा डॉक्टर अनिरुद्धाचार्य भी शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...