Jalandhar: रिश्ते होने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

जालंधर, ENS: भोगपुर में स्थित नरोई गांव में मई माह में युवक का कैंट की लड़की के साथ रिश्ता हुआ था। पीड़ित परिवार ने बताया कि रिश्ते को 5 साल हो गए, लेकिन लड़की वाले शादी को टालते रहे। लड़के पक्ष का आरोप है कि जिसके बाद लड़की वालों ने रिश्ते से मना कर दिया। उन्होंने आरोप लगाए है कि लड़की वालों ने उसे घर बुलाया और खाने की चीज में जहरीली वस्तु दे दी। जिसके बाद बच्चे की हालत खराब हो गई।

पीड़ित पक्ष ने कहा कि एक माह बलविंदर सीएमसी अस्पताल में दाखिल रहा। जिसके बाद बलविंद की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि मई माह में बलविंद की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने मामले की भोगपुर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने ना तो मामला दर्ज किया और ना ही लड़की पक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई की। जिसके बाद आज पीड़ित परिवार बच्चे की मौत के मामले में इंसाफ की गुहार लगाने के लिए एसएसपी दफ्तर पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *