Punjab : कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, देखें वीडियो

रोपड़। पंजाब के डीजीपी के निर्देशानुसार आज ऑपरेशन सील-7 के तहत जिला रूपनगर पुलिस ने रूपनगर जिले में कई स्थानों पर अंतरराज्यीय चेक प्वाइंट स्थापित किए गये हैं। इस संबंध में एस.एस.पी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिला रूपनगर में अमन-शांति कायम रखने, आम जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने और नशा तस्करों पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन सील-7 के तहत अंतरराज्यीय बॉर्डर पर सुबह 7 बजे नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

इन नाकों पर 1 पुलिस कप्तान, 6 उप पुलिस कप्तान, 8 इंस्पेक्टर और करीब 105 पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं। इससे पहले भी जिले में 21 बार अलग-अलग तिथियों पर 1 बार ऑपरेशन “सील” और 2 बार ऑपरेशन “ईगल” और चेकिंग अभियान चलाया जा चुका है।

भविष्य में भी जिला रूपनगर में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इस तरह की चेकिंग की जाती रहेगी। जिले में बुरे तत्वों व नशा तस्करों को जड़ से ख़त्म करने के लिए ये कदम उठाये जा रहे है। यदि कोई भी व्यक्ति कानून का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *