Jalandhar News: 3 वर्षीय बच्चे की मौत को लेकर पुलिस का आया बयान, गाड़ी काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: किशनपुरा चौक के पास एक आज सुबह 6.15 बजे तेज रफ्तार कार ने 3 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान त्रिपुर हंस पुत्र लकी हंस निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा लक्की ढाबा के संचालक लक्की हंस का बेटा त्रिपुर हंस था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना रामा मंडी के एसएचओ मनजिंदर सिंह ने बताया कि सुबह 6.15 बजे यह घटना हुई है। जहां बच्चा अचानक घर से बाहर आ गया और एसयूवी की चपेट में आ गया।

हादसे में बच्चे की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित परिवार के बयानों पर एसयूवी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं गाड़ी की पहचान करके घर से गाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। परिवार ढाबे चलाने का काम करता है। एसएचओ मनजिंदर सिंह ने कहा कि पहले गाड़ी चालक ने कुत्ते को कुचला और बाद में बच्चे को चपेट में ले लिया। गाड़ी चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बता दें कि आज सुबह परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जाने के लिए घर के बाहर गाड़ी में बैठने लगे थे। तभी तेज रफ्तार गाड़ी चालक ने एक कुत्ते को कुचल दिया, तभी परिवार का ध्यान कुत्ते की तरफ गया तो इतने में वह उनके 3 साल के बच्चे को भी कुचल गया। जानकारी के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि उनके घर 8 साल बाद बच्चा हुआ था और आज वह उसके मुंडन करवाने के लिए जा रहे थे कि यह हादसा हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद फरार गाड़ी वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि उन्होंने भतीजे के मुंडन करवाने के लिए टैक्सी की हुई थी। इस दौरान एसयूवी कार चालक ने पहले कुत्ते को कुचला और उसके बाद भतीजे को कुचल दिया। जिसके बाद कार चालक दोमोरिया पुल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके गाड़ी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *