Jalandhar: दो पक्षों में चली गोलियों की Live वीडियो आई सामने

जालंधर, ENS: पठानकोट चौक गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां दोपहर करीब सवा 2 बजे 2 पक्षों ने आमने-सामने एक दूसरे पर गोलियां चला दी। इस दौरान दोनों पक्षों में तेजधार हथियार से हमला भी किया गया। वहीं घटना के दौरान आनन-फानन में चौक से निकल रहे लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थार चालक और बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी दोनों में तेजधार हथियारों से हमला हो रहा है।

जिसके बाद जब वह पैदल घटना स्थल पर पहुंचे तब तक थार सवार युवक वहां से भाग चुके थे। वहीं घटना की लाइव वीडियो सामने आई है। जिसमें देखा सकता हैकि बाइक सवार और कुछ पैदल हाथों में हथियार लेकर भाग रहे है। इस दौरान घटना को लेकल लोग इकट्ठा होने शुरू हो गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार थार सवार को युवकों ने घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला किया है। घटना को अंजाम देनेके बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्ष रेहड़ू गांव के रहने वाले है। बताया जा था है कि मंगा नामक युवक ने कुछ दिन पहले चिकन शॉप के मालिक भल्ला के थप्पड़ मारे थे। इस बात को लेकर भल्ला ने जगतेज को बताया और जब जगतेज़ ने मंगा केपी को फोन किया तो मंगा ने उसे भी गालियां निकाल दी और इसी रंजिश के कारण मंगा जागतेज को ढूंढ रहा था जो सोमवार दोपहर रेरु पिंड में आमने-सामने हो गए।

पहले तो उक्त लोगों ने रेरू पिंड में गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनो पक्ष भिड़ गए और आधा दर्जन के करीब गोलियां चला दी। इस दौरान एक थार को भी तोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। गोलियां चलाने वाले दोनो पक्ष रेरु पिंड के ही है जो आपस में दूर से रिश्तेदार भी लगते है। इस विवाद में एक व्यक्ति घायल हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *