Jalandhar: नहीं थम रहे हादसे, एक ओर बिजली कर्मी की करंट लगने से हुई मौत

जालंधर, ENS: महागनगर में लगातार बिजली विभाग के कर्मियों के साथ हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। हैरानी की बात यह हैकि इन हादसों से बिजली विभाग द्वारा कोई गंभीर कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिसके चलते अब एक ओर बिजली कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि नागरा के पास गुरु रविदास गुरुद्वारा के पास बिजली की सप्लाई ठीक करते समय कर्मी को करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी निवासी शिव नगर के रूप में हुई है। मृतक कच्चा कर्मी था और शादीशुदा था। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *