दुकान के बाहर बैठे युवक को तेज रफ्तार Bolero सवार ने मारी टक्कर

अलवरः दुकान के बाहर स्कूटी पर खड़े युवक को तेज रफ्तार बोलेरो द्वारा कुचलने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी चकनाचूर हो गई। वहीं युवक 3 फीट उछलकर दूर जाकर गिरा। गनीमत यह रही कि उसकी जान बच गई। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना राजगढ़ कस्बे के गणेश पोल पर रविवार रात करीब पौने 10 बजे की है।

जानकारी मुताबिक, रात के समय सड़क पर लोग घूम रहे थे। इस दौरान घुमाव से तेज स्पीड में बोलेरो आते दिखाई दी। देखते ही देखते बोलेरो ने सड़क किनारे स्कूटी पर बैठे युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद उसमें सवार 3 युवक भागने लगे जिनमें से एक युवक को पकड़कर लोगों ने पीटा। मौका देखकर वो भी भाग गया। युवक नशे में थे। इसके बाद पुलिस ने आकर बोलेरो को जब्त किया।

मोनू अग्रवाल ने बताया कि उनका भाई दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठा था। बोलरो से टक्कर लगने के बाद वो उछलकर दूर जाकर गिरा। बोलेरो का एक पहिया स्कूटी के ऊपर चढ़ गया था। गनीमत रही भाई उछलकर सड़क पर जाकर गिरा और जान बच गई। उन्होंने बताया भाई के बच्चे भी कुछ दूरी पर ही आइसक्रीम खा रहे थे। बोलेरो के नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाया जा रहा है। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में बोलेरो टक्कर मारते दिखी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img