Jalandhar: Skylark Chowk के पास व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: थाना चार के अंतर्गत आते स्काई लार्क चौक के पास बने शौचालय में बुधवार दोपहर व्यक्ति का शव मिला। शव के पास से कोई पहचान पत्र न मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी।

थाना चार के जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए 72 के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस जांच पता चला कि व्यक्ति 70 वर्षीय का लग रहा है और उसने चेक शर्ट पहनी हुई थी। लोगों ने बताया कि वह पिछले कुछ समय कई बार ज्योति चौक के आस पास देखा गया था और वह बीमार लगा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *