Jalandhar: मेडिकल स्टोर से नगदी लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं थाना 8 के अंतर्गत आते सोढल चौक के पास स्थित गीता मेडिकल सेंटर दुकान में चोर की वारदात का मामला सामने आया है। जहां मेडिकल की दुकान में वारदात को अंजाम देकर चोर फरार हो गए। वहीं घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए दुकान के मालिक संकेत चढ्ढा ने बताया कि वह मंगलवार रात को दुकान बंद करके चला गया था और सुबह उसके पड़ोसी दुकानदारों ने उसे काल करके घटना की सूचना दी कि उसकी दुकान के ताले टूटे हुए। संकेत ने बताया कि जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था और गल्ले से चोर 3 दिन की सेल लेकर फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना संकेत ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच में जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *