Anant-Radhika Pre-Wedding: अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी आज से शुरू, फिल्मी सितारों ने शामिल होने के लिए भरी उड़ान, देखें तस्वीरें

Anant-Radhika Pre-Wedding: एशिया के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के घर में एक बार फिर ग्रैंड फंक्शन शुरू होने जा रहा है। इस बार अंबानी परिवार यह प्रीवेडिंग फंक्शन अपने देश में नहीं करेंगे। यह फंक्शन अंबानी परिवार इटली में कर रहा है। हाल ही में, रणबीर कपूर -आलिया भट्ट, सलमान खान, रणवीर सिंह और कई अन्य लोगों को इस समारोह के लिए जाते हुए देखा गया था। अब करण, करीना समेत कुछ सितारों ने इटली के लिए उड़ान भरी है।

कुछ समय पहले, करीना कपूर, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे, करण जौहर सहित कई सेलेब्स को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। यह सारे सेलेब्स अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के समारोह के लिए इटली रवाना हुए हैं।

दिशा पाटनी भी आज सुबह एयरपोर्ट पर नजर आईं. इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और बैगी डेनिम पैंट में बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। दिशा भी अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए रवाना हुई हैं।

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं आज एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट की गईं। जाह्नवी भी इटली में अनंत-राधिका की क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए पिता बोनी कपूर संग रवाना हुई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *