Jalandhar: Electrical Market में चोरों ने दुकान को बनाया निशाना, एक काबू, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फगवाड़ा गेट देर रात 2 बजे इलेक्ट्रिकल मार्किट में चोरों ने वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि united Electrical व साथ लगती दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाने की कोशिश की। मिली जानकारी के अनुसार दुकान के साथ लगते घर में रहते लोगों ने को शोर सुनाई दिया। जिसके बाद उन्हें दुकान में चोरी की वारदात का शक हुआ। इस दौरान उन्होंने घटना की सूचना दुकानदारों को फ़ोन के जरिए दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार मौक़े पर पहुंचे। दुकानदारों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस सूचना दी। वहीं इलेक्ट्रिकल मार्किट के प्रधान अमित सहगल सुरेश गुप्ता एवं संजीव मौके पर पहुंच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दुकानदारों ने मुस्तैदी से चोर को मोकै पर काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि 3 दिन पहले भी चोरों ने फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल मार्केट में MK ट्रेडिंग कंपनी के ताले भी तोड़े थे। इलेक्ट्रिकल मार्केट के प्रधान अमित सहगल ने कहा कि पिछले सालों में हुई चोरी की घटनाएं की जानकारी भी थाना डिविज़न 3 के मुखी को दी गई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी ने मार्केट में रात की गश्त को बड़ा दिया था। आज उसी के चलते मार्केट में चोरी होने से बच गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *