Jalandhar पहुंचे हॉकी टीम के खिलाड़ी, निकाला रोड शो, देखें Live

जालंधर,ENS: पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को जालंधर पहुंची। जिसके बाद खिलाड़ियों के सम्मान में रोड शो भी निकाला गया। हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करने शहरवासी बारिश की परवाह न करते हुई भारी संख्या में पहुंचे। इससे पहले टीम अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची थी। जहां भारतीय खिलाड़ियों का ढोल के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान टीम का स्वागत करने के लिए मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल व हरभजन सिंह ईटीओ भी मौजूद रहे। टीम के खिलाड़ी अमृतसर पहुंचने के बाद गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। बता दें कि भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके परिजन भी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। ये पल भावुक करने वाला था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *