Jalandhar News: BJP नेता सहित परिवार को मिली बम से उड़ाने की धमकी

जालंधर, ENS: पंजाब में विदेशी नंबरों से नेताओं, वीआईपी लोगों और कारोबारियों को धमकी भरे फोन आने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन विदेशी नंबर से फिरौती या मारने की धमकियां लगातार नेताओं, कारोबारियों व वीआईपी लोगों को मिल रही है।

वहीं ताजा मामला वरिष्ठ भाजपा नेता और भाजपा किसान मोर्चा पंजाब के प्रदेश महासचिव सतनाम सिंह बिट्टा का सामने आया है। बताया जा रहा है कि सतनाम सिंह बिट्टा व उसके परिवार को पाकिस्तानी नंबर से फोन करके बम से उड़ाने की धमकी दी गई। बिट्टा ने कहा कि सुबह 11.15 बजे उन्हें पाकिस्तान नंबर +92305565843 से धमकी मिली कि उन्हें और उनके परिवार को मार दिया जाएगा।

इसी बीच उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से कॉल करके कहा गया कि अगर उन्होंने किसानों का नेतृत्व और बीजेपी व मोदी का साथ नहीं छोड़ा तो उनके टुकड़े-टुकड़े कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह बीजेपी और मोदी साहिब के साथ हूं और हमेशा रहूंगा। बिट्टा ने कहा कि उन्होंने पुलिस कमिश्नर जालंधर स्वपन शर्मा को मिली धमकी के बारे में पूरी जानकारी दे दी है और उन्होंने इस संबंध में पूरी जांच करने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर इस मामले एडीजीपी प्रवीण सिन्हा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई स्पेसविक नहीं है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी है उस पर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *