Jalandhar : CM Bhagwant Mann ने गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में फहराया झंडा

जालंधर,ENS : आज देशभर में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर के गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया।  गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम जालंधर में हुआ। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने झंडा फहराया। ध्वजारोहण के दौरान पंजाब के चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी सीएम मान के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा देश को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं। आजादी पंजाबियों के लिए खास महत्व रखती है।

क्योंकि आजादी के लिए 80 फीसदी कुर्बानियां पंजाबियों ने दी हैं। आजादी मिलने के साथ ही पंजाब ने बंटवारे का दुख झेला है। हमें आजादी बहुत महंगी मिली है, लेकिन पंजाबियों ने देश की तरक्की में जो योगदान दिया है वह बेमिसाल है। CM के संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की सोशल बॉन्डिंग बहुत मजबूत है। इसमें नफरत के बीज फैलाने की कोशिश मत करना। यहां पर ईद, रामनवमी, हनुमान जयंती जैसे त्योहार इकट्‌ठे मनाए जाते हैं। शहीद पूरे देश के होते है। उन्हें नहीं बांटना चाहिए। पंजाब को ड्रग फ्री बनाने के लिए सरकार ने जीरो टॉलरेंस पॉलिसी बनाई है। बिजली के क्षेत्र में राज्य को सरप्लस किया है। गोइंदवाल साहिब थर्मल प्लांट खरीदा है। अब पांच में तीन सरकारी थर्मल प्लांट है। सरकार बिजली बेचकर करोड़ों कमा रही है।

सड़क सुरक्षा फोर्स बनाने वाला पंजाब देश का पहला सूबा है। फरवरी से अब तक 1400 लोगों की जिंदगी फोर्स बचा चुकी है। इसके साथ लोगों का कीमती सामान भी बचाया है। अन्य राज्य भी इस फोर्स के बारे में पूछ रहे हैं। सड़क सुरक्षा फोर्स हमारा कॉपी राइट है। ऐसे में अब पैसे लेकर ट्रेनिंग देंगे। पंजाब में अब तक 44666 युवाओं को नौकरियां दी हैं। युवाओं को बिना रिश्वत दिए नौकरियां मिल रही हैं। पुलिस में जल्द ही दस हजार मुलाजिम भर्ती होंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अच्छी शिक्षा दी जा रही है। पूरे राज्य में उत्कृष्ट विद्यालय खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 829 मोहल्ला क्लीनिक खोले जा चुके हैं, जिनका दो करोड़ से अधिक लोग लाभ उठा चुके हैं। साथ ही सरकार तुहाड़े द्वार अभियान शुरू किया गया है और अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में काम शुरू किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *