Jalandhar : किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, केंद्र के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन, देखें Live

जालंधर: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रैक्टर मार्च निकालकर रोष प्रदर्शन किया है। यह ट्रैक्टर मार्च किशनगढ़ से लेकर भोगपुर तक निकाला जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा नए कानून के रोष में और अपनी मांगे पूरी न किए जाने को लेकर किसानों द्वारा ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है।

इस मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सरपंच अमरदीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए काले कानून के विरोध में यह ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुराने काले कानून वापस नहीं लिए बल्कि नए कानून के जरिए किसानों को दबाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 144 धारा की पावर जो डीसी के पास होती थी, वह अब डीएसपी को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि डीएसपी को पावर देने का मतलब यह है कि अपने हक की लड़ाई लड़ रहे लोगों द्वारा किए जा रहे रोष प्रदर्शन और धरने को खत्म कर दिया जाए।

किसान यूनियन के नेता हरसिमरत सिंह ने बताया कि आज केंद्र सरकार के खिलाफ पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा बनाए गए नए कानून पब्लिक के लिए घातक है। ऐसे में पब्लिक अगर प्रदर्शन के जरिए अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ेगी तो वह अपने हक कैसे अदा कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके जरिए संविधान की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

इसी तरह किसान नेता कुलविंदर सिंह ने कहा कि उनकी मांग है कि केंद्र द्वारा बनाए गए काले कानून रद्द किया जाए। वही काफी देर से एमएसपी को लेकर जो मांगे की जा रही है उसे जल्द पूरा किया जाए। किसान नेता ने कहा कि उनसे 3 रुपए किलो के हिसाब से आलू खरीदे जाते हैं जबकि लोगों को 20 रुपए किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं। ऐसे में लोगों से 17 रुपए अधिक वसूल कर उनको लूटा जा रहा है। उन्होंने आम जनता से भी किसानों को सहयोग देने की अपील की है। इस दौरान किसान अपने ट्रैक्टरों पर किसान झंडा और तिरंगे के साथ निकाल रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *