Jalandhar News: जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है बड़े खुलासे

जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने इंटरसिटी ऑपरेशन के दौरान जालंधर-बटाला राजमार्ग पर 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस ऑपरेशन को जर्मनी स्थित अमन अंडा चला रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अमन अंडा पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का उपयोग कर रहा था।आरोपियों से 1 रिवॉल्वर, 2 पिस्तौल, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी, 4 जिंदा कारतूस और 2 वाहन बरामद किए गए। जल्द पुलिस प्रेस वार्ता के दौरान बड़े खुलासे कर सकती है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *