Jalandhar: इस इलाके में व्यक्ति का हुआ कत्ल, लोगों में दहशत का माहौल

जालंधर, ENS: देहात पुलिस के थाना पतारा के अंतगर्त आते गांव पुरनपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रवासी मजदूर का कत्ल कर आरोपी शव खेतों में फेंककर फरार हो गया। मृतक की पहचान दीपू महातो पुत्र हीरा निवासी बिहार के रूप में हुई है। वहीं व्यक्ति के शव देख इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

घटना की सूचना मिलते ही आदमपुर  डीएसपी अमित सूद पतारा के थाना प्रभारी बलजीत सिंह के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौके पर मौजूद व्यक्ति ने कहा कि वह खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति शव को घसीट कर लेकर खेत की ओर आ रहा था। जिसके बाद वह खेतों में शव को फेंककर फरार हो गया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक कत्ल के मामले की असल वजह सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जल्द कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया जाएंगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *