Jalandhar: नहर में तैरती हुई लाश‌ मिलने से लोगों में मचा हड़कंप 

जालंधर, ENS: बस्ती बाबा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में तैरती हुई लाश मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार देर रात शहिद बाबू लाभ सिंह नगर के पास नहर‌ से लाश बरामद हुई है। जिसके पास स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बाबा खेल की पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। शव की पहचान ना होने के कारण पुलिस ने शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह घटना की जांच कर‌ रहे है कि शव किसका है और कहां से तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *