Jalandhar News: Digital Studio से नगदी सहित सामान लेकर चोर फरार, केस दर्ज

जालंधर, ENS: थाना 6 के अंतगर्त आते लाजपत नगर में डिजिटल स्टूडियों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। जहां दुकान के ताले तोड़कर चोर दुकान से 2 एलइडी, एक लैपटॉप, 2 सीपीयू, एक स्कैनर, 2 प्रिंटर, 3 कैमरे, एक लैमिनेशन मशीन और 5 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

चोरी की शिकायत ईश्वर नगर के रहने वाले सुभाष शर्मा ने थाना 6 की पुलिस को दे दी है। पुलिस ने जांच के बाद 13 दिन बाद मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमनदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए तालाश शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *