Jalandhar Heights में युवती ने की आत्महत्या

जालंधर,ENS – सबसे पॉश एरिया में से एक जालंधर हाइट्स में 18 साल की युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला जालंधर के थाना सदर के अधीन आती चौकी जालंधर हाइट्स के एरिया का है। मृतका की पहचान किरणदीप कौर पुत्री देशवीर सिंह के तौर पर हुई है। मृतका फिरोजपुर के गंगा मंदिर एरिया की रहने वाली थी।
 
 चौकी के इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि किरणदीप कौर जालंधर में सीटी इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करती थी। कुछ समय पहले किरणदीप के पिता की मौत हो गई थी और उसकी मां भी नहीं थी। जिसके चलते वह फिरोजपुर से जालंधर अपने बुआ के पास रहने के लिए आ गई थी। बीते दिन  उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भिजवा दिया था। 
 
जानकारी के अनुसार मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। थाना सदर की चौकी जालंधर हाइट्स की पुलिस मामले की जांच कर रही है। चौकी इंचार्ज गुरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि घटना के बारे में फिरोजपुर में रह रहे परिवार को जानकारी दे दी गई है, उनके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा अगली कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *