Jalandhar: किडनैप हुई 20 वर्षीय युवती Delhi से बरामद, गैंगरेप की आशंका, देखें वीडियो

जालंधरः डाक विभाग में काम करती 20 वर्षीय युवती दिल्ली में बेसुध हालत में मिली है। मामले में जालंधर कमिश्नरेट के थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस ने बीएनएस 127(6) के तहत केस दर्ज कर लिया है। सूत्रों मुताबिक केस में पुलिस ने रामामंडी फौजी वाली गली में रहने वाले व्यक्ति को राउंडअप किया है। जानकारी अनुसार इस वारदात को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बल्कि करीब 8 लोगों ने अंजाम दिया।

मामले में पीड़ित युवती के परिजनों ने थाना 5 की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिजानों का कहना है कि पुलिस ने केस दर्ज करने में देरी की है। मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती 3 सितंबर को काम पर गई और मंगलवार देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद बुधवार को दिल्ली में उसके बेसुध होकर पड़े मिलने की खबर मिली। दिल्ली जाकर बेटी के साथ मुलाकात की। बेटी की हालत ठीक नहीं थी। उसके चेहरे, छाती पर घाव के निशान थे।

थाना 5 एसएचओ भूषण कुमार ने कहा कि उक्त लड़की दिल्ली के बहाना थाने के इलाके से मिली है। लड़की को उन्होंने ने बरामद नहीं किया बल्कि उसके घर वालों को दिल्ली पुलिस ने हैंडओवर किया है। लड़की अभी बेसुध है लड़की के बयानों के बाद ही पता चल पाएगा कि उसके साथ क्या हुआ है फिलहाल गैंगरेप की अभी कोई भी बात सामने नहीं आई है।

देर रात परिवार से मिलने के लिए सिविल अस्पताल के गायनी वॉर्ड में जालंधर वेस्ट से आप के विधायक मोहिंदर भगत और अन्य पार्टी के राजनेता मिलने पहुंचे थे। विधायक मोहिंदर भगत ने कहा लड़की के साथ गलत हुआ है और जालंधर के सिविल अस्पताल में लड़की को दाखिल किया गया है। मामले को लेकर पारिवारिक सदस्य के कहने पर पुलिस ने मामला दर्ज भी किया है और इलाज चल रहा है। लड़की की हालत गंभीर है। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बाली और वरुण कलेर भी जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई है कि 7 से 8 लोगों ने लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *