Jalandhar: मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, चढ़ावा लेकर फरार

जालंधरः महानगर में आए दिन चोरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। ताज़ा मामला गुलमर्ग कालोनी के पास कोटला रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर से सामने आया है, जहां चोरो ने देर रात मंदिर में रखी गोलक तोड़ चढ़ावा चुरा लिया और चोर सबूत मिटाने के लिए मंदिर में लगे डीवीआर को भी साथ ले गए। मंदिर में चोरी का पता पुजारी को सुबह मंदिर खोलने पर पता चला , जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दी।

मंदिर के पुजारी पंडित बृज सुंदर ने बताया कि वह सुबह मंदिर खोलने के लिए आया तो गेट पर लगी शीट टूटी हुई थी और चोर मंदिर का दरवाजा खोलकर मंदिर में दाखिल होकर गोलक से हजारों की नकदी लेकर फरार हो चुके थे। पंडित ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम ऐसे दिया कि ऊपर रहते उन्हें भी चोरी की भनक तक नहीं लगी। उसने बताया कि चोरी के बाद मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने की कोशिश की तो पता चला कि चोर सबूत मिटाने के लिए डीवीआर को भी साथ ले गई है, जिसके बाद उन्होंने कंट्रोल रूम पर सूचना दी और मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *