Jalandhar News: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर परगट सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ‘एक देश, एक चुनाव’ को लेकर उच्च स्तरीय समिति की रिपोर्ट बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल के सामने रखी गई। कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिल गई। कहा जा रहा है कि सरकार आगामी शीतकालीन सत्र में इसे पेश कर सकती है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने लोकसभा चुनावों के एलान से पहले मार्च में यह रिपोर्ट पेश की थी। कैबिनेट के सामने रिपोर्ट पेश करना विधि मंत्रालय के 100 दिवसीय एजेंडे का हिस्सा था।

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के सीनियर नेता खड़गे ने कहा कि एक देश-एक चुनाव संभव नहीं है। बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है, ध्यान भटकने के लिए है। चुनाव की वजह से ये सब किया गया है। दूसरी ओर जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह का इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। परगट सिंह ने कहा कि एक देश एक चुनाव भाजपा एक जुमला लेकर आई है। उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि इस मामले को लेकर अलग अलग प्लेट फार्म पर डिबेट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्येक फ्रंट पर फेल होती साबित हो रही है। बता देंकि इस समय परगट सिंह जम्मू चुनाव में व्यस्त है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *