Bollywood News: Bollywood के मशहूर Singer ओर अभिनेता के पिता का हुआ देहांत

नई दिल्ली: बालीवूड के मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया के निधन से संगीत जगत में शोक की लहर छा गई है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही सांस लेने में तकलीफ और उम्र संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा।

आपको बता दें कि हिमेश रेशमिया के पिता विपिन रेशमिया संगीत निर्देशन में आने से पहले एक टेलीविजन धारावाहिक निर्माता भी थे। विपिन रेशमिया के ‘द एक्सपोज’ और ‘तेरा सुरूर’ फिल्मों में उनके बेटे हिमेश रेशमिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके अलावा, विपिन ने ‘इंसाफ का सूरज’ नाम की फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *