- BMW का नया प्लांट: पंजाब में मंडी गोबिंदगढ़ में BMW के स्पेयर पार्ट्स का निर्माण करने के लिए नया प्लांट स्थापित किया जाएगा, जो नॉर्थ इंडिया में अपनी तरह का पहला होगा।
- रोजगार के अवसर: इस प्लांट से लगभग 700 लोगों को सीधे और 200 को परोक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिससे हजारों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे।
- राजस्व में वृद्धि: इस परियोजना के माध्यम से राज्य सरकार को हर साल करोड़ों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा, जो पंजाब की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Punjab News: अब Punjab में बनेंगे BMW के स्पेयर पार्ट्स, सरकार के मिशन निवेश को मिली बड़ी सफलता

पंजाब (चंडीगढ़): पंजाब सरकार BMW के स्पेयर पार्ट को लेकर जल्द प्लाट लगाने जा रही है। इस मामले को लेकर सरकार के मिशन निवेश को बड़ी सफलता मिली है। अब पंजाब में बीएमडब्ल्यू के स्पेयर पार्ट बनेंगे। कंपनी ने पंजाब में प्लांट लगाने का फैसला लिया है। मंडी गोबिंदगढ़ में कंपनी की तरफ से प्लांट स्थापित किया जाएगा। अगले महीने CM भगवंत मान इसकी शुरूआत करेंगे। इससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी पंजाब सरकार की तरफ से दी गई।
Leave a Reply