Jalandhar News: बुजुर्ग दम्पति ने मकान मालिक पर घर से निकालने और मारपीट के लगाए आरोप

जालंधर, ENS: शहीद भगत सिंह कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बाबा बालक मंदिर पास रहते एक बुजुर्ग दम्पति ने अपने मकान मालिक पर घर का सामान बाहर निकालने और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना पीड़ित दंपति ने थाना एक की पुलिस को दे दी है।

मामले की जानकारी देते हुए किराएदार संगीता शर्मा पत्नी संजीव शर्मा ने बताया कि मकान मालिक अपने साथ कुछ लोग भी लेकर आए थे। जिन्होंने जबरदस्ती घर के सामान बाहर रखना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने उनका मोबाइल तोड़ दिया। संजीव शर्मा ने दावा किया है कि कोर्ट से स्टे मिलने के बावजूद उनके साथ ऐसा किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *