विदेश में पंजाबी युवक की मौत, देखें वीडियो

पंजाब(मोहाली) : अक्सर पंजाब के युवा रोजी-रोटी के लिए विदेशों में जाते हैं और अपनी जमीनें भी बेच देते है। लेकिन जब वहां जाते है और उनके साथ कोई हादसा हो जाता है तो बहुत दुख होता है। ऐसा ही एक मामला खरड़ से सामने आया है। जहां गांव सहोरां का रहने वाला गुरदीप सिंह(25) जो कि करीब सात महीने पहले रोजी रोटी के लिए इटली गया था।

जानकारी के अनुसार गुरदीप सिंह अपने दोस्तों के समुद्र में नहाने के लिए गया। इसी दौरान उसकी डूबने से मौत हो गई। गांव के लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि गुरदीप एक गरीब परिवार से है और आय का कोई साधन नहीं है। जिस कारण परिवार का भरण-पोषण करना बहुत मुश्किल हो रहा है।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया गया है कि गुरदीप के परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकारी सहायता प्रदान की जाए। गौरतलब है कि एक माह बाद गुरदीप का शव गांव सहोड़ा पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनके परिजनों ने बताया कि उनके दोस्तों ने पैसे इकट्ठा कर मदद की और उनके शव को सहोड़ा गांव लाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *