राहुल गांधी द्वारा विदेश में की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शनिवार को: बलवीर चौधरी

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में जाकर की गई टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार यहां जारी एक बयान में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि शनिवार सुबह 10:30 बजे शहर के एमसी पार्क के बाहर राहुल गांधी की देश विरोधी बयानबाजी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस देश का माहौल बिगड़ने का प्रयास कर रही है और राहुल गांधी ने भारत के सिख और हिंदू भाईचारे को तोड़ने की हिमाकत की है। जिसे किसी भी प्रकार से सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बयान बाजी देकर पंजाब के माहौल को विशेष रूप से खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस की इन देश विरोधी कोशिशें को कदम कदम पर विफल किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से शनिवार सुबह 11:00 बजे जिला मुख्यालय के म्युनिसिपल पार्क पहुंचकर इस धरना प्रदर्शन में सहभागिता दर्ज करने का आह्वान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *