Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Jalandhar News: जिला परिषद चुनाव में नकोदर में AAP को मिली कम सीटें, MLA इंद्रजीत कौर ने बताई ये वजह, देखें VIDEO
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Jalandhar News: जिला परिषद चुनाव में नकोदर में AAP को मिली कम सीटें, MLA इंद्रजीत कौर ने बताई ये वजह, देखें VIDEO

Mahabir
Last updated: December 20, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: आम आदमी पार्टी से नकोदर की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर विपक्ष पर हमला किया। उन्होंने जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी को मिले शानदार समर्थन के लिए जहां वोटरों का धन्यवाद किया, वहीं कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों पर जमकर हमला बोला।

Contents
  • आप को मिले 25951 वोट
  • विपक्ष पर साधा निशाना

जालंधर के नकोदर विधानसभा से विधायक इंद्रजीत कौर मान (Inderjit Kaur Mann) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव में मिले समर्थन को लेकर जनता का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी के प्रत्याशियों की तुलना में मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को प्यार और वोट दिया, जिससे AAP की बड़ी जीत हुई है।

MLA Inderjit Kaur Mann
MLA Inderjit Kaur Mann

आप को मिले 25951 वोट

इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला परिषद और ब्लाक समिति चुनावों में आप को 25951 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को केवल 19356 वोट, शिरोमणि अकाली दल को 6123 वोट और बसपा को केवल 6128 वोट मिले। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने अकाली दल और बसपा से आगे निकलते हुए 6154 वोट प्राप्त किए।

यह भी पढ़ें: डंकी रूट का मास्टर माइंड जालंधर में, ED की कार्रवाई के बाद हड़कंप, 12 ट्रेवल एजैंट रडार पर

उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी को 240 वोट और मिल जाते, तो हम छह और कमेटियां जीत जाते, जिन्हें हम बहुत कम अंतर से हार गए। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि आप को को हराने के लिए विपक्ष ने हर नियम तोड़ दिया है और गुप्त रूप से नापाक गठबंधन बनाए हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

कांग्रेस ने अकाली दल के साथ खुलेआम संयुक्त पोस्टर छपवाए हैं और बसपा के साथ मिलकर चुनाव प्रचार भी किया है। तीनों पार्टियों ने संयुक्त उम्मीदवार उतारे और सीटें आपस में बांट लीं। सभी विपक्षी पार्टियों ने आप के खिलाफ संयुक्त मोर्चा बनाया।

इंद्रजीत कौर ने कहा कि मतगणना में हमने सभी विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को बुरी तरह हराया है। जहां ये पार्टियां अपने दम पर चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थीं, वहां उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवारों का समर्थन करने के लिए गठबंधन किया। सभी लोग आम आदमी पार्टी को हराने के लिए एकजुट हुए थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article GST Scam: स्क्रैप खरीद-फरोख्त की आड़ में 1000 करोड़ की GST चोरी, 535 फर्जी फर्मों का खुलासा, 3 गिरफ्तार, मास्टर माइंड की तलाश
Next Article DIPS News: डिप्स स्कूल्स में ‘कुकिंग विदाउट फायर’ प्रतियोगिता- रचनात्मकता, स्वास्थ्य और जागरूकता का सशक्त मंच
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

By Mahabir
राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.