Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
राजनीति

Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा प्रधान का नाम फाइनल, इस नेता को मिल सकती है प्रदेश की कमान

Mahabir
Last updated: May 28, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab BJP New President: पंजाब भाजपा (BJP) में जल्द बड़ा संगठनात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बरनाला के पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों (Kewal Singh Dhillon) को पंजाब बीजेपी का नया प्रदेश प्रधान बनाए जाने की चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में पार्टी स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। वहीं मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

Contents
  • सिख चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी
  • बड़े नेताओं का मिल रहा समर्थन
  • दो दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव
  • जुलाई में खत्म होगा जाखड़ का कार्यकाल

सिख चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी नेतृत्व पंजाब में संगठन को मजबूत करने और सिख वोट बैंक में पकड़ बढ़ाने के लिए सिख चेहरे को आगे लाने की रणनीति पर काम कर रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग लंबे समय से पंजाब बीजेपी की कमान किसी सिख नेता को सौंपने की पैरवी कर रहे हैं।

अब तक पंजाब बीजेपी का आधार मुख्य रूप से हिंदू वोट बैंक पर केंद्रित माना जाता रहा है, लेकिन आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए पार्टी सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश में है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और नेता मनजीत राय के नाम भी चर्चा में हैं। अंतिम फैसला बीजेपी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा।

Kewal Singh Dhillon
Kewal Singh Dhillon

बड़े नेताओं का मिल रहा समर्थन

सूत्रों का दावा है कि आरएसएस के पंजाब प्रभारी मंत्री श्रीनिवासलु भी केवल सिंह ढिल्लों के नाम का समर्थन कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी पंजाब में सिख चेहरे को आगे लाने के पक्ष में बताए जा रहे हैं। नायब सैनी पिछले कुछ महीनों से लगातार पंजाब बीजेपी के कार्यक्रमों और रैलियों में सक्रिय नजर आए हैं।

हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी उस समय चर्चा में आए थे, जब डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने उनसे मुलाकात की थी। राजनीतिक जानकार इसे पंजाब की बदलती सियासी रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।

दो दशक से अधिक का राजनीतिक अनुभव

केवल सिंह ढिल्लों पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से पंजाब की राजनीति में सक्रिय हैं। वह बरनाला क्षेत्र की राजनीति का बड़ा चेहरा माने जाते हैं। कांग्रेस टिकट पर उन्होंने 2007 और 2012 में बरनाला विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने बड़ी जीत हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ साबित की थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं। हालांकि 2017 विधानसभा चुनाव और 2019 संगरूर लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जून 2022 में केवल सिंह ढिल्लों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया। वर्तमान में वह पंजाब बीजेपी की कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों में शामिल हैं।

Kewal Singh Dhillon and Sunil Jakhar
Kewal Singh Dhillon and Sunil Jakhar

जुलाई में खत्म होगा जाखड़ का कार्यकाल

बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल सामान्य तौर पर तीन साल का होता है। सुनील जाखड़ का कार्यकाल जुलाई 2026 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन में बड़े बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

गौरतलब है कि 2024 लोकसभा चुनाव में पंजाब में बीजेपी को एक भी सीट नहीं मिली थी। इसके बाद नवंबर 2024 में सुनील जाखड़ ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि पार्टी हाईकमान ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। फिलहाल पंजाब बीजेपी संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी कुमार शर्मा, महासचिव अनिल सरीन और सुभाष शर्मा सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab Weather Update: पंजाब के लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत, भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी
Next Article Fraud Travel Agent: पंजाब में फर्जी ट्रैवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 3 लाख रुपये, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

राजनीति

Mamata Banerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, गिरफ्तारी की लटकी तलवार, जाने पूरा मामला

By Mahabir
राजनीति

Cockroach Janata Party Strategy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल: 5 दिन में 1.5 करोड़ फॉलोअर्स, BJP और कांग्रेस भी पीछे

By Mahabir
राजनीति

Punjab: पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने चंडीगढ़ में बुलाई अहम बैठक, चुनावी रणनीति के लिए दिग्गज नेताओं के नाम तय!

By Mahabir
राजनीति

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सियासी भूचाल, 108 विधायक देंगे इस्तीफा! राज्यपाल के खिलाफ छिड़ी जंग

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.