डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों (Fraud Travel Agent) द्वारा भोले-भाले को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला होशियारपुर (Hoshiarpur) में विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। वहीं थाना तलवाड़ा पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

झांसा देकर 3 लाख रुपये ठगे
बताया जा रहा है कि आरोपी फ्रॉड ट्रैवल एजेंट पर विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव नौरंगपुर निवासी मनोहर लाल ने एसएसपी संदीप मलिक को शिकायत दी थी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिकायत में उसने बताया कि देवा कॉलोनी मुकेरियां निवासी कमलदीप उर्फ बंटी जोगी ने उसे विदेश भेजने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले आरोपी ने उससे 3 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही रकम वापस की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी के पास ट्रैवल एजेंसी चलाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। डीए लीगल की सिफारिश के बाद एसएसपी के आदेश पर थाना तलवाड़ा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
