Punjab : नशीले पदार्थ सहित एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंजाब,(बठिंडा): पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से भारी मात्रा में अवैध गोलियां बरामद की। आरोपी की पहचान लखबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के तौर पर हुई है। डीएसपी ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि एक नशा तस्कर कार में सवार है। जिसके पास अवैध नशे की गोलियां है।

जिसके बाद उन्होंने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका, जब कार की तलाशी ली तो उसमें से एक प्लास्टिक का लिफाफा बरामद हुआ। लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 5 हजार ट्रामाडोल गोलियां और 4 हजार प्रीगैबलिन कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी को अदालत में पेशकर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है, आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पर चोरी और नशा के मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि यह कहां से नशा खरीदता और कहां बेचता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *