जालंधरः थाना लांबड़ा की पुलिस ने गत दिनों खांबड़ा गेट के पास से रिवाल्वर दिखाकर सब्जी बेचने वालों से नकदी लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों में से 1 को चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। डीएसपी करतारपुर सुरेंद्रपाल धोगड़ी ने बताया कि गत 18 सितंबर को रमेश गुप्ता हाल निवासी गांव भगवानपुर ने शिकायत दी थी कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। सुबह करीब 5 बजे वह संतोष यादव व मनोज कुमार के साथ मकसूदां मंडी में सब्जियां खरीदने जा रहा था। वह जब गांव खांबरा गेट के पास पहुंचे तो 2 मोटरसाइकिल सवारों तथा एक एक्टिवा सवार लुटेरे ने रिवाल्वर और दातर दिखाकर उससे 5500, संतोष यादव से 3500 और मनोज कुमार से 3200 रुपए की नकदी लूट ली थी। मामले की जांच के दौरान एएसआई सुभाष कुमार ने पुलिस पार्टी सहित आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ बॉबी निवासी लक्खन खुर्द थाना सदर कपूरथला हाल निवासी गांव अवादान थाना लांबड़ा को काबू किया और उससे एक चोरी का मोटरसाइकिल बरामद किया। पुलिस ने जसविंद्र और अजय को इस मामेल में नामजद कर लिया और तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस द्वारा काबू किए आरोपी इंद्रजीत उर्फ बॉबी का पुलिस रिमांड हासिल किया।
Jalandhar News: Pistol दिखाकर लूट करने वाला आरोपी काबू, Motorcycle बरामद

Leave a Reply