Punjab News : रिश्ता हुआ शर्मसार, 9 साल की बेटी का पिता ने गला घोंटा

संगरूर। पंजाब के संगरूर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक पिता ने अपनी 9 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता बताया जा रहा है। लड़की की मां और नाना-नानी का आरोप है कि आरोपी लड़की को पसंद नहीं करता था जिसकी वजह से उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। नानी सुनीता ने बताया कि उनकी बेटी की आरोपी संदीप गोयल से दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से बेटी की एक बेटी थी जिसका नाम मानवी था।

मामले बारे जानकारी देते हुए बच्ची की मां नेहा ने बताया 28 सितंबर को उनकी बेटी आरोपी पिता के साथ स्केटिंग के लिए गई थी। देर रात को जब वह वापस लौटे तो देखा कि बच्ची बेसुध पड़ी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लड़की की मां के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *