IND vs BAN : मैदान गीला होने से तीसरे दिन का भी क्रिकेट मैच हुआ रद्द, अब इस दिन होगा

कानपुर। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट में रविवार को मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द हो गया। अम्पायर और अधिकारियों ने दो बजे फिर पिच और मैदान का निरीक्षण करने के बाद मैदान गीला होने के कारण तीसरे दिन का खेल रद्द कर दिया। कानपुर में रात भर बारिश हुई थी लेकिन आज सुबह से बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई और धूप खिलने पर पिच और मैदान से कवर हटाये गये। आज कम से कम तीन निरीक्षण हुए हैं।   पहले एक या दो घंटे के लिए ग्राउंड स्टाफ मैदान को सुखाने की प्रयास किया था। मौसम विभाग के अनुसार चौथे दिन धूप खिली रखने रहेंगी। कल समय से पूर्व भी शुरु किया जा सकता है। हालांकि बारिश के कारण तीन दिन खेल बाधित और रद्द रहा। अगर कल खेल शुरु होता है तो मैच में कुछ भी हो सकता है। इससे पहले दो बार पिच और मैदान का निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्टैंड में बहुत सारे प्रशंसक मैच के शुरू होने का इंतजार करते देखेग गये। उम्मीद की जा रही कि जल्द ही कुछ धूप दिखेगी। बता दें कि शनिवार को टेस्ट मैच का दूसरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था। बारिश और खराब मौसम के कारण पहले दिन भी सिर्फ 35 ओवर फेंके जा सके थे जिसमें बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट खोकर 107 रन बनाये थे। कल रात से रुक रुक कर हो रही बारिश का क्रम आज सुबह करीब 11 बजे थम गया था हालांकि बीच बीच में हल्की बौछारों ने कवर को हटाने का मौका नहीं दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *