Jalandhar News: चोरी का मोटरसाइकिल बेच रहा युवक गिरफ्तार

जालंधरः नशे की पूर्ति के लिए छीना झपटी करने वाले आरोपी को पुलिस ने चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया है। उक्त युवक की पहचान हर्ष कुमार (22) निवासी भार्गव कैम्प निकट सतगुरु कबीर मंदिर के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक हर्ष के खिलाफ मोबाइल झपटने का केस दर्ज है और वह अदालत से भगौड़ा भी करार हो चुका है। हाल में ही साइकिल चोरी का केस भी उसके खिलाफ दर्ज है और इस केस में वह जमानत पर बाहर आया है। एएसआई बलविंदर सिंह लुभाना को सूचना मिली कि हर्ष चारा मंडी बूटा पिंड के पास चोरीशुदा मोटरसाइकिल लोगों को बेचने के लिए आवाजें लगा रहा है। जिसके बाद सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और चोरी के मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। युवक ने नकोदर चौक के आस-पास से मोटरसाइकिल चोरी किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *