2 अक्टूबर को अम्बोआ, ब्रहम्पुर, चलेट व नंगल जरियाला में लगेंगी विशेष ग्राम सभाएं

ऊनासुशील पंडित: उन्नत भारत अभियान के सफल आयोजन के लिए 2 अक्टूबर, 2024 को जिला ऊना के विकास खंड गगरेट की ग्राम पंचायत अम्बोआ, ब्रहम्पुर, चलेट व नंगल जरियाला में ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय समन्वय शिक्षण संस्थानों के छात्र भी ग्राम पंचायतों की विशेष बैठकों में उपस्थित रहेंगे और ग्राम पंचायत विकास योजना की तैयारी संबंधित प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों का पूर्ण सहयोग करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *