अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, शहर में मचा हड़कंप

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया हो गया। जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि समथर कस्बा के पहाड़पुरा तिराहे के पास खेत में चोरी-छिपे चल रही पटाखा फैक्टरी में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट होने से वहां आग लग गई। हादसे में सात महिलाओं समेत एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां, चार महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ मजदूरों की उम्र 18 वर्ष से कम भी बताई जा रही है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजकिशोर राय ने बताया कि फैक्ट्री मालिक के पास सिर्फ पटाखा बेचने का लाइसेंस था। वह अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहा था। इसके लिए उसने कोई लाइसेंस नहीं लिया था. वह जंगल के बीच छुपाकर अवैध रूप से पटाखा बनाने का काम कर रहा था।

एसडीएम मोठ प्रदीप ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। टीन शेड के नीचे यह फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री मालिक से जानकारी ली जा रही है। पुलिस टीम मौके पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *