Punjab News : टिप्पर और एक्टिवा की टक्कर, एक की मौत

Written by

in

मोहाली : तेज रफ्तार की वजह से आए दिन हादसे होते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की जान चली जाती है। ऐसा ही मामला जीरकपुर से सामने आया है। जहां टिप्पर और एक्टिवा की भीषण टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामू (30) के तौर पर हुई है। तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार रामू की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में नई दिल्ली निवासी ने कहा कि उसका भाई रामू जीरकपुर के जमीदार एन्क्लेव भबात में रहता था और डिलीवरी मैन के रूप में काम करता था। वह अपनी एक्टिवा पर कुछ सामान पहुंचाने के लिए ढकोली जा रहा था। तभी कलगीधर एनक्लेव बलटाना में पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *