Kajol के साथ दुर्गा पंडाल में हुआ ‘ओह नो’ मोमेंट, VIDEO में भड़कती नजर आईं एक्ट्रेस

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें काजोल का जरा बैलेंस बिगड़ गया और उनके पांव डगमगा गए। इस दौरान एक्ट्रेस बस गिरते-गिरते ही बची हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब काजोल के कदम यूं डगमगाएं हो। अक्सर उनके ऐसे वीडियो सामने आते ही रहते हैं। एक बार फिर काजोल अपने गिरने के चलते सुर्खियों में हैं। इसके अलावा काजोल का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो बेहद भड़की हुई नजर आ रही हैं। काजोल को गुस्से में चिल्लाते हुए भी देखा जा सकता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल हाल ही में नवरात्रि के खास मौके पर दुर्गा पंडाल पहुंची थीं। एक्ट्रेस की दुर्गा पंडाल से अब कई वीडियो वायरल हो रही हैं। उन्हें कई सेलेब्स से यहां मिलते-जुलते और भक्ति में डूबे हुए देखा जा सकता है।  
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

काजोल के साथ हुआ ऊप्स मोमेंट काजोल का एक वीडियो तो उनके ऊप्स मोमेंट का है। यहां उनके साथ कपड़ों को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। आपको बता दें, काजोल फ्लोरल साड़ी में सजधजकर पहुंची थीं। इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं और खुश भी नजर आईं। एक्ट्रेस कभी लोगों को गले लगाते हुए दिखीं तो कभी किसी के साथ सेल्फी लेते हुए। ऐसे में जब वो स्टेज की सीढ़ी पर खड़ी थीं तो उनके पीछे खड़ी महिला को गले लगाने के लिए काजोल कुछ ऐसे उतरीं कि उनके साथ ऊप्स मोमेंट हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *