Jalandhar News: शरारती अनसरों ने रावण के पुतले पर लिखा श्री राम, गरमाया मामला

जालंधर, ENS: दमोरिया पुल के पास कुछ शरारती तत्वों द्वारा पुतले के ऊपर भगवान राम का नाम लिख कर जलाने की कोशिश की गई। दमोरिया पुल के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिस दौरान वहां मौजूद हिन्दू नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। काफी समय तक माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसके जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी।

वहीं मौके पर पहुंची संबंधित थाने की पुलिस ने माहौल को शांत करवाया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने शरारती तत्वों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दियां। कार्रवाई के दौरान कई भागने में सफल हो गए। उन्होंने ने पुलिस से गुहार लगाई कि दोषियों की पहचान कर इनके खिलाफ सख्त कार्यवाई करे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *